राजापाकर: राजापाकर में सहयोग शिविर आयोजित, 39 आवेदन प्राप्त, 5 का मौके पर निष्पादन
राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत राज राजेपुर बेरई स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में जिलाधिकारी वैशाली के निर्देश पर मंगलवार को “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन स्थानीय मुखिया कुणाल कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर, बीपीआरओ सुधी रंजन कुमार एवं अंचलाधिकारी निशा यादव ने संयुक्त रूप से किया।