जयपुर: करणी विहार थाना इलाके में सजायाफ्ता कैदी गंगासहाय कुमावत की हत्या, नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों ने मारी 3 गोलियां
Jaipur, Jaipur | Aug 12, 2026 करणी विहार थाना इलाके में धावास स्थित जानकी विहार में बीच सड़क पर सजायाफ्ता कैदी गंगासहाय कुमावत की खुली जेल सांगानेर लौटते समय बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने तीन राउंड फायर कर दिए तीनों गोलियां गंगासहाय को लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नकाबपोश बदमाश घटनास्थल से बाइक लेकर फरार हो गए पुलिस ने नाकाबंदी करवाई है। सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे है।