कैराना: बिजनौर के युवक की बाइक चोरी के मामले में कांधला पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, बाइक बरामद
Kairana, Shamli | Jul 23, 2024 गत 28 जून को जनपद बिजनौर निवासी साहिल ने बाइक चोरी के संबंध में कांधला थाने में तहरीर दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने घटना में आसिफ निवासी गांव आल्दी थाना कांधला को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की गई है।