कैराना: महिला के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म मामले में पुलिस ने गांव मोहम्मदपुर राई निवासी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Jul 23, 2024 कैराना कोतवाली क्षेत्र की पीड़िता ने गत आठ जुलाई को तहरीर दी थी। आरोप था कि उसके साथ छेड़छाड़ की गई तथा दुष्कर्म किया गया। मंगलवार को कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना में वांछित गांव मोहम्मदपुर राई निवासी तालिब को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसके विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।