दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
महासमुंद कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया ने दिव्यांगजनों को सम्मानित करते हुए कहा कि राज्य सरकार उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक में रियायती ब्याज दर पर स्वरोजगार ऋण, समय पर ऋण चुकाने पर ब्याज सब्सिडी, कौशल विकास प्रशिक्षण सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही दिव्यांगजनों द्वारा तैयार उत्पादों का प्रदर्शन भी किया गया।
#Divyang #Divyangjan #SocialWelfare #SelfEmployment #Chhattisgarh
1 views | Mahasamund, Chhattisgarh | Jul 23, 2026