जल जीवन मिशन में तेजी लाने के निर्देश, लापरवाह ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
कलेक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के अध्यक्ष श्री विनय कुमार लंगेह ने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में धीमी गति और लापरवाही बरतने वाले 05 ठेकेदारों को अंतिम नोटिस जारी करते हुए समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग श्री पी.आर. वर्मा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित ठेकेदार उपस्थित थे।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि कार्य में सुधार नहीं होने पर ठेका निरस्तीकरण, डिबार और पेनाल्टी जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जल जीवन मिशन के कार्यों को गति देने के निर्देश भी दिए गए।
#JalJeevanMission #HarGharJal #Chhattisgarh #mahasamund
29 views | Mahasamund, Chhattisgarh | Jul 22, 2026