चैनपुर: पेड़ गिरने, तेज हवा से तैंतीस केवी फीडर ठप, चैनपुर समेत छह क्षेत्रों में बिजली गुल; मरम्मत जारी
गुमला-महुआडांड़ मुख्य मार्ग पर तेज हवाओं और बवंडर के कारण पेड़ गिरने से विद्युत व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। पेड़ के विद्युत तारों पर गिरने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। विभागीय जानकारी के अनुसार, बवंडर से तैंतीस केवी रायडीह-चैनपुर फीडर को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके कारण वुल्फ कंडक्टर के करीब बारह स्पैन में खंभों के बीच के तार नीचे गिर गए हैं।