बेरो: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर आदिवासी सरना समाज के लोग उतरे सड़क पर
Bero, Ranchi | Mar 13, 2024 झारखंड के विभिन्न आदिवासी मूलवासी संगठनों ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई की मांग को लेकर आक्रोश मार्च निकाला। केंद्रीय सरना समिति की अगुवाई में संगठन के लोग कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर जुटे और धरती आबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।