बेरो: प्रखंड मुख्यालय स्थित सरना स्थल मैदान में 21 वां वार्षिक पहान सम्मान सह सरना प्रार्थना सभा समारोह का आयोजन
Bero, Ranchi | Mar 12, 2024 बेड़ो सरना समिति बेड़ो के तत्वाधान में मंगलवार को सरना स्थल मैदान में 21 वां वार्षिक पहान सम्मान सह सरना प्रार्थना सभा समारोह का आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम में सामाजिक, पारंपरिक सांस्कृतिक रीति रिवाज को अक्षुण्ण बनाये रखने पर परिचर्चा की गई।