जहानाबाद: सिकरिया विद्यालय की दर्जनों छात्रा पहुंची DM कार्यलय, राजाबाजार के मुरलीधर विद्यालय में एडमिशन कराने की कि मांग ।
सिकरिया विद्यालय की दर्जनों छात्राएं अपने परिजन के साथ DM से मिलने उनके कार्यालय में पहुंची। छात्राओं ने बताया कि हमारा एडमिशन पंडुई विद्यालय में किया जा रहा है जो की हमारे घर से काफी दूर है। हमलोग चाहते हैं हमारा एडमिशन मुरलीधर उच्च विद्यालय में हो जाए जो हमारे घर के पास में है और हमें जाने में सहूलियत होगी ।