जहानाबाद: होरिलगंज स्थित एक घर में मिली इंसान रूपी मकड़ी बनी कौतूहल का विषय, लोगों ने बताया चमत्कार
जहानाबाद के होरिलगंज स्थित एक घर में मिले एक अजीवों गरीब मकड़ी पूरे मोहल्ले के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है। मकड़ी को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है जैसे कोई इंसान का रूप हो जिसे देखने के लिए आसपास के लोगों की लगातार भीड़ लगी हुई है। जबकि मकड़ी में कभी कभी एक बल्ब जैसा चमक भी देखने को मिल रहा है।लोगों ने कहा कि जीवन में इस प्रकार की मकड़ी हमने कभी नही देखी।