जहानाबाद: महमद पूर गांव में करंट लगने से एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, इलाज हेतु लाया गया जहानाबाद सदर अस्पताल
जहानाबाद के महमद पूर गांव में करंट लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल में लाया गया है जहां इलाज जारी है। परिजनों ने बताया कि युवक महमद पूर गांव निवासी बिकु कुमार है और घटना उस वक्त घटी जब युवक अपने घर के बाधित हुए विद्युत आपूर्ति को ठीक कर रहे थे।