जहानाबाद: शहर के फिदा हुसैन रोड में अयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल हुए बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव
मुस्लिम समुदाय के लोगों का सबसे पाक महीना रमजान चल रहा है। रमज़ान को ले कर शहर के फिदा हुसैन रोड में भी एक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेंद्र प्रसाद यादव एवं सदर विधायक सुदय यादव शामिल हुए। इस मौके पर सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि रमजान एक ऐसा मौका होता है जहां लोग आपसी भाईचारी का पैगाम देते हैं ।