जहानाबाद: होरिलगंज सहित विभिन्न स्थानों पर सोमवती अमावस्या को लेकर महिलाओं द्वारा किया गया व्रत एवं पीपल वृक्ष की पूजा अर्चना
होरिलगंज सहित पूरे जिले में सोमवती अमावस्या को लेकर पूजा-पाठ कथा-व्रत जारी है। पुरोहितों द्वारा कथा वाचन भी किया जा रह है ।सनातन धर्म में अमावस्या का विशेष महत्व है। यदि अमावस्या सोमवार के दिन पड़ता है तो सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन स्नान, दान-पुण्य और दीपदान करने का विशेष महत्व है। साथ ही पति के लंबी आयु के लिए महिलाएं व्रत धारण करती हैं।