टीकमगढ़: सर्राफा व्यापारी हत्याकांड पर उठे सवाल, बोले जुलूस न निकले FIR नहीं होती, बेरोजगारी बन रही अपराध की वजह!
सर्राफा व्यापारी हत्याकांड के खुलासे में हो रही देरी को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिले में मछली और बकरी जैसी छोटी-छोटी बातों पर भी हत्याएं हो रही हैं, जो बढ़ती बेरोजगारी और सामाजिक असंतोष का परिणाम है। उन्होंने पुलिस से सर्राफा व्यापारी हत्याकांड का जल्द खुलासा करने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।