सगड़ी: फरीदपुर मोड़ के पास ई-रिक्शा और सांड में जोरदार टक्कर, ई-रिक्शा चालक की हुई मौत, मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत फरीदपुर मोड़ के पास ई रिक्शा और सांड में जोरदार टक्कर होने से ई रिक्शा चालक की मौत का मामला सामने आया है । जिससे मृतक चालक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार आराजी देवारा करकिया साढ़ू का पूरा गांव निवासी सुरेश राम उम्र लगभग 52 वर्ष पुत्र परसु राम ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का जीविकापार्जन करते थे।