बिलासपुर: 28 जून को पल्स पोलियो अभियान, जिले के 2.78 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, 1520 बूथ बनाए जाएंगे
मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी, 28 जून को पल्स पोलियो अभियान जिले के 2.78 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, 1520 बूथ बनाए जाएंगे बिलासपुर में पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून को जिले में 0 से 5 वर्ष आयु के 2 लाख 78 हजार 149 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए गए।