सकरा: सकरा में हार्डवेयर दुकान से डेढ़ लाख की चोरी
सकरा थाना क्षेत्र के दुबहा स्टेशन के निकट हार्डवेयर दुकान की खिड़की तोड़कर चोरों ने डेढ़ लाख के सामान की चोरी कर ली। दुकानदार नवीन कुमार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। बताया कि गुरुवार की रात दुकान बंद कर घर चला गया था। शुक्रवार को दूकान खोला तो खिड़की टूटी हुई है। थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जाएगी।