रावतसर: ट्रैक्टर ट्राली से गिरने पर एक जने की मौत ट्रैक्टर चालक पर पल्लू पुलिस थाने में मामला दर्ज।
पल्लू पुलिस थाना क्षेत्र के पल्लू टोल प्लाजा के पास ट्रैक्टर ट्राली से गिरने से एक जने की मौत हो गई। मंगलवार को धर्मपाल सिंह निवासी महमा जिला बठिंडा पंजाब ने ट्रैक्टर चालक पर मामला दर्ज करवाया है। ट्रैक्टर को तेज में लापरवाही से चलाने का आरोप लगाया जिससे गुरदास सिंह की ट्राली से गिरने से मौत हो गई। पल्लू पुलिस ने संबंधित धारा में मामला दर्ज किया है।