रावतसर: जिला कलेक्टर ने रावतसर में जल निकासी व्यवस्था का किया निरीक्षण
जिला कलेक्टर कानाराम ने बुधवार को रावतसर क्षेत्र का दौरा किया। रावतसर में बरसाती पानी से जल भराव की स्थिति से निपटने के लिए की जा रही व्यवस्था का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने मौके पर अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर रावतसर एसडीएम संजय कुमार नगर पालिका ईओ शैलेंद्र कुमार रहे मौजूद।