रावतसर: धन्नासर के पास रावतसर पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब से भरी कार, दो युवकों को किया गिरफतार
रावतसर पुलिस ने गुरुवार को नशा तस्करों पर कार्रवाई करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धन्नासर के पास अवैध शराब से भरी कार को पकड़ा है। पुलिस ने अवैध 14 पेटी देशी शराब बरामद की है व कार को जब्त किया है। पुलिस ने कार सवार युवकों हंसराज जाट व सुभाष जाट निवासी हरदासवाली बिचला बास को गिरफ्तार किया है। दोनो युवकों पर रावतसर थाने में मामला दर्ज हुआ है।