रावतसर: वाहन को खुर्दबुर्द कर धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन जनों पर पल्लू पुलिस थाने में मामला दर्ज।
पल्लू पुलिस थाने में बुधवार को तीन जनों पर धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। जितेंद्र सिंह राजपूत निवासी पातलीसर बड़ा जिला चूरु ने धर्मपाल जाट व महावीर जाट निवासी लाखेरा व मनोहर लाल निवासी पिपेरा मलकीसर जिला चूरु पर मामला दर्ज करवाया है। वाहन फाइनेंस पर लेकर किस्त जमा नहीं करवाने वाहन को खुर्द बुर्द कर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।