बक्सर: जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर 20 जनवरी से फोकानिया और मौलवी की परीक्षा शुरू होगी, समाहरणालय में एडीएम ने की बैठक
Buxar, Buxar | Jan 18, 2025 कड़ी सुरक्षा के बीच 20 जनवरी से फोकानिया एवं मौलवी की परीक्षा जिले के दो केंद्रों ली जाएगी. इसको लेकर अपर समाहर्ता बक्सर कुमारी अनुपम सिंह की अध्यक्षता में स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में सफल आयोजन एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की गई.