पीरटांड: दालवाडीह में सड़क, पानी-बिजली जैसी सुविधाओं के अभाव से ग्रामीणों में गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी
पीरटांड के दालवाडीह गांव में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की वजह से रविवार को 12 बजे लोगों गुस्सा फूट पड़ा और ग्रामीणों ने बैठक कर सरकार प्रशासन पर अपनी भड़ास निकाली। इस दौरान सड़क, पुल ,पुलिया , पानी, बिजली आदि की मांग को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए सरकार को चेतावनी दी गई।बताया गया कि इस इलाके में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है।