बक्सर: बक्सर में ₹22 लाख की शराब जब्त, जलांधर से पटना जा रही थी, हिमाचल के 2 आरोपी गिरफ्तार
Buxar, Buxar | May 6, 2026 जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर जांच के दौरान जालंधर से पटना जा रही एक 6 चक्का ट्रक से करीब 22 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई में 2 तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि प्रयुक्त ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।