किशनगंज: बरसात की कामना को लेकर मुस्लिम समाज ने की विशेष इबादत, मांगी रहमत की दुआ
जानकारी गुरुवार शाम 4 बजे मिली किशनगंज क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विशेष इबादत कर अल्लाह से रहमत की दुआ मांगी। मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने खेत-खलिहानों की खुशहाली, पर्याप्त वर्षा और अमन-चैन के लिए सामूहिक दुआ की। समुदाय के बुजुर्गों ने कहा कि समय पर बारिश होने से किसानों की फसलों को लाभ मिलेगा।