घाटमपुर: रिश्ते के चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू
घाटमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के चाचा ने 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया।किशोरी के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे,जिसके बाद आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया।पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने शनिवार रात 8:30 बजे बताया प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।