गंगा महोत्सव पर संतों की अगुवाई में पांच निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न
प्रयागराज कौंधियारा क्षेत्र बेलसारा गांव स्थित श्री हरि धाम सनातन ट्रस्ट द्वारा आयोजित पांच निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ वही महामंडलेश्वर विनयानंद गिरी के सानिध्य में सामूहिक विवाह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें भोजपुरी अभिनेता के के गोस्वामी भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज तथा कई भोजपुरी स्टार और अभिनेत्री व अभिनेता भी सम्मिलित हुए साधु संतों के बीच सामूहिक विवाह संपन्न हुआ संतो के द्वारा पांच निर्धन गरीब कन्याओं को आशीर्वाद दिया, बारा के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया भी पांच युगल जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे, महामंडलेश्वर विनयानंद गिरी जी महाराज के द्वारा पांच निर्धन गरीब कन्याओं का कन्यादान किया,