हसनपुर: रहरा के गांव गंगवार में मस्जिद से नमाज पढ़कर जा रहे युवक पर किया हमला, घायल थाने पहुंचा
रहरा थाना क्षेत्र के गांव गंगवार में अनवर का परिवार रहता है। अनवर का पुत्र अरमान शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए आया था और नमाज पढ़ कर वह अपने घर वापस जा रहा था। जैसे ही रास्ते में पहुंचा तो गांव के ही रहने वाले मुनताज व उसने अपने साथियों संग मिलकर अरमान पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें अरमान बुरी तरह घायल हो गया।