ज्ञानपुर: ज्ञानपुर ब्लॉक अंतर्गत कांवल में कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह का जन्मदिन मनाया
भदोही के ज्ञानपुर में ब्लॉक के कावल गांव में वृहस्पतिवार को कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित हुई, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं ने डॉ. मनमोहन सिंह की दीर्घायु की कामना करते हुए उनके नीतियों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।