ज्ञानपुर: कलेक्ट्रेट पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, प्रभारी अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
ऑल टीचर्स एंड एम्प्लॉयीज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर वृहस्पतिवार को लगभग चार बजे कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में एकजुट हुए शिक्षकों ने एनपीएस के खिलाफ नारेबाजी की और मांग पत्र प्रभारी अधिकारी को सौंपा।