मिहींपुरवा: गुप्तापुरवा गांव में घाघरा नदी का कहर जारी,सौ बीघा जमीन व दो दर्जन के करीब घर अब सिर्फ गांव में बचे
तहसील मिहीपुरवा क्षेत्र के गुप्ता पूरवा में घाघरा नदी का कहर जारी है। गुप्ता पूरवा गांव का अस्तित्व धीरे-धीरे अब खतरे में नजर आ रहा है क्योंकि अब गांव में सिर्फ दो दर्जन के करीब ही घर बचे हैं शेष घर घाघरा नदी में समाहित हो चुके हैं। वही सैकड़ो बीघा जमीन भी नदी में शनिवार को समाहित हो गई है। लोगो ने दूरभाष के माध्यम से उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है।