सुजौली थाना क्षेत्र के अनुराधा पत्नी शर्मा चौहान को गुरुवार की रात करीब आठ बजे बोरी से निकले साप ने काट लिया। इलाज के लिए आनन फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल ले कर आए वही मौत हो गई। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।