बहाराच के नेवादा में सरयू नदी का जलस्तर कम हो गया है लेकिन कटान तेज हो गई है। जैसे जैसे जलस्तर कम हो रहा वैसे वैसे कृषि योग्य जमीन नदी में समाहित हो रही है। सरयू नदी के किनारे बने दो कच्चे मकान सोमवार को समाहित हो गए। हल्का लेखपाल ने रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेज दी है। जल्द ही दोनो लोगो को आवास दिलवाया जाएगा।