शाम्हो पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी शाम्हो थाना पुलिस ने सोमवार को गस्ती के दौरान करीब आठ बजे देर शाम में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि करते हुए शाम्हो थाना अध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि नालसी वाद के इश्तेहार वारंटी मनीष यादव पिता भोकली यादव और महेंद्रसिंह यादव पिता राज यादव दोनों सलहा गांव निवासी को गिरफ्तार किया गया है