पीरटांड: निःशुल्क शिक्षा केंद्र में आध्यात्मिक सत्र, बच्चों को जीवन मूल्यों व शिक्षा का महत्व समझाया
महेशलुंडी स्थित निशुल्क शिक्षा केंद्र में मंगलवार को 10 बजे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जैन धर्म की साध्वी ने केंद्र पहुंचकर बच्चों को जीवन जीने की कला और आध्यात्मिक मूल्यों की शिक्षा दी।