महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए जागते रहो भारत यात्रा का बनारस में स्वागत, शास्त्री घाट पर आयोजित हुई सभा
Sadar, Varanasi | May 12, 2025 महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए बीस राज्यों से होकर दिल्ली पंहुचने वाली "जागते रहो भारत यात्रा" का बनारस में भव्य स्वागत हुआ। 8 मार्च को माउंट आबू (राजस्थान) से महिला मुद्दों पर जागरूकता और संवाद करने के उद्देश्य से निकली यात्रा का शास्त्री घाट पर पर दख़ल संगठन की ओर से स्वागत किया गया।