झांसी: 15 दिन के अंदर 1 करोड़ रुपए से ज्यादा के गाड़ियों के चालान, यातायात महा में पुलिस ने की कार्रवाई, 43 वाहन हुए सीज
Jhansi, Jhansi | Nov 16, 2026 यातायात माह नवंबर 2026 के तहत झांसी यातायात पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। पहले 15 दिनों यानी 1 नवंबर से 15 नवंबर तक चलाए गए विशेष अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। झांसी पुलिस के जारी आंकड़ों के मुताबिक, अभियान के दौरान कुल 12,182 चालान किए गए, जबकि 1 करोड़ 65 लाख 6 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया