सहारनपुर: वार्ड 36 में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए पार्षद डॉ. अहतेशाम मलिक ने प्राथमिक विद्यालय में लगवाए LED प्रोजेक्टर
वार्ड 36 के पार्षद डॉ. अहतेशाम मलिक ने शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल करते हुए सिराज कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय में LED प्रोजेक्टर लगवाए हैं। इसके माध्यम से अब विद्यालय में बच्चों को स्मार्ट क्लास के जरिए आधुनिक तरीके से पढ़ाई कराई जा रही है। इस सुविधा से विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों को आसानी और रोचक ढंग से समझने में मदद मिलेगी।