अशोक नगर: पति बाहर, देवर की गंदी नीयत,विकलांग महिला ने लगाया छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप,एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
अशोकनगर जिले के चंदेरी थाना क्षेत्र की एक विकलांग महिला ने अपने देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पति के बाहर मजदूरी करने का फायदा उठाकर देवर लगातार उसे रखैल बनकर रहने का दबाव देता रहा। विरोध करने पर छेड़छाड़, मारपीट और जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया गया। महिला का आरोप है कि पहले भी कई शिकायतें करने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।