प्रतापगढ़: प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, जिलेभर में विशेष आयोजन; हजारों गर्भवतियों को मिला लाभ
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों पर विशेष गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए जांच, परामर्श एवं उपचार सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। सुबह से ही जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की भीड़ उमड़ी।