शाजापुर: शाजापुर में 400 साल पुराने गजलक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर होगी विशेष पूजा, मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है
शाजापुर शहर के तालाब की पाल स्थित मां गज लक्ष्मी माता मंदिर में दिवाली पर विशेष पूजा होगी।इसके लिए मंदिर में आकर्षक सजावट की गई है। माता की मूर्ती का विशेष श्रृंगार किया गया है। दिवाली पर गुरुवार सुबह से ही यहां दर्शनार्थियों का पहुंचना शुरू हो जाएगा।करीब 400 वर्ष पुराने मंदिर में एक ही प्रतिमा में माता के चार स्वरूप के दर्शन होते हैं।