शाजापुर: बेरछा थाना पुलिस ने ग्राम बेरछा रोड से अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
बेरछा थाना पुलिस ने अवैध शराब के साथ ग्राम बेरछा रोड़ से एक व्यक्ति को पकड़कर उसके कब्जे से अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने मामले में आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। बेरछा थाना पुलिस से बुधवार शाम छह बजे प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम बेरछा रोड़ से मनोहर को अवैध शराब के साथ पकड़कर शराब जब्त की गई है।पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।