मुरैना नगर: संजय कॉलोनी चौराहे पर टिक्की के ₹20 मांगने पर खूनी संघर्ष, दो घायल, मामला दर्ज
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के संजय कॉलोनी चौराहे के पास ₹20 की टिक्की के पैसे मांगने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें एक पक्ष बुरी तरह से घायल हो गया। जिनको जिला अस्पताल उपचार के लिए लाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा भर्ती कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।