*बस्ती में भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक, खेत तालाब और जल संरक्षण पर जोर* 2026-27 की योजनाओं की हुई समीक्षा, किसानों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश*CDO की अध्यक्षता में हुई बैठक, विधायक प्रतिनिधि भी रहे मौजूद*
*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश*गुरुवार, 06 अगस्त 2026*
जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति तथा जिला मिशन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में *जिला विकास अधिकारी बस्ती* की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक *जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना* के अनुमोदन के क्रम में हुई। बैठक में भूमि संरक्षण अनुभाग द्वारा संचालित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही *वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित योजनाओं* पर विस्तार से चर्चा हुई। सदन ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत संचालित *खेत तालाब योजना* के सभी ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन समय से सुनिश्चित करने और तालाबों की खुदाई का कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा कराने का सुझाव दिया। *पंडित दीन दयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना* की समीक्षा करते हुए दोहित और अतिदोहित क्षेत्रों में जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता देने और भूमि का उपचार कर उसे कृषि योग्य बनाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब सोनकर* ने सुझाव दिया कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का ग्राम स्तर तक व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक किसानों को इसका लाभ मिल सके।
*विधायक प्रतिनिधि महादेवा फूल चन्द्र श्रीवास्तव*, *विधायक प्रतिनिधि बस्ती सदर मो0 सलीम*, *विधायक प्रतिनिधि रूधौली कुलदीप मौर्य*, उप कृषि निदेशक, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, पशुचिकित्साधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र बंजारिया प्रभारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य और अवर अभियन्ता लघु सिंचाई विभाग सहित अन्य अधिकारी।
*जिला विकास अधिकारी* ने कहा कि भूमि और जल संरक्षण से ही खेती की पैदावार बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि खेत तालाब योजना किसानों के लिए वरदान साबित होगी। *जिला विकास अधिकारी* ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं की प्रगति की मासिक रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि दोहित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर मृदा उपचार किया जाए। अंत में उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि हर किसान को योजना का लाभ सीधे मिले।
संवाददाता: हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Aug 6, 2026