**असरवई में विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, टोंगा खीरी की टीम बनी विजेता**
**असरवई, प्रयागराज। बारा ग्राम सभा असरवई में रविवार को जय माँ काली स्पोर्टिंग क्लब की ओर से विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में टोंगा खीरी की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सेंधुवार की टीम द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता का संचालन अंशु बिंद एवं पंकज स्टूडियो ने किया। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम सभा के लोगों का सराहनीय सहयोग रहा। आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं खिलाड़ियों के प्रति आभार जताया।
Bara, Allahabad | Oct 19, 2026