**समाधान दिवस पर नहीं दिखे एसडीएम बारा, तहसीलदार और एसीपी ने सुनीं शिकायतें**
**प्रयागराज यमुनानगर।** बारा तहसील में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस पर फरियादियों की भीड़ उमड़ी। जमीन विवाद, राजस्व और रास्ते समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों की शिकायतें तहसीलदार अनिल कुमार पाठक, नायब तहसीलदार संतोष यादव और एसीपी बारा वेदव्यास मिश्रा ने सुनीं। इस दौरान एसडीएम बारा अर्पित कुमार की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। कितनी शिकायतें प्राप्त हुईं और कितनों का मौके पर निस्तारण हुआ, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी।
Bara, Allahabad | Oct 17, 2026