मुगलसराय: अलीनगर मानसरोवर तालाब में युवक का शव मिलने से मची सनसनी, ईद से पहले हुआ था लापता
अलीनगर थाना क्षेत्र के मानसरोवर तालाब में रविवार दोपहर करीब 01 बजे को एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने तालाब से शव को बाहर निकलवाया वही मृतक की पहचान मुगलसराय निवासी जाहिद शाह उर्फ लल्लू (22) के रूप में हुई, जो ईद से एक दिन पहले लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।