सिवनी: NH-44 पर सर्राफा व्यापारी से लूट मामले में जल्द हो सकता है खुलासा
Seoni, Seoni | Sep 5, 2026 बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-44 पर बाजार से घर लौट रहे सर्राफा व्यापारी से लाखों रुपये की लूट के मामले में पुलिस जल्द बड़ा खुलासा कर सकती है। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में बंडोल पुलिस द्वारा मामले से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है और महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।