अंबिकापुर: स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की शाम शहर के एक वॉटर पार्क में दो गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
आज दिनांक 16 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से सोशल मीडिया में वीडियो जमकर वायरल हो रहा है दरअसल स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की शाम शहर के एक वॉटर पार्क में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना के समय वॉटर पार्क में हजारों की संख्या में युवा मौजूद थे। अचानक हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।